फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बार्डर के सरहदी किसानों का मटर से मोहभंग, लहसुन की खेती की ओर बढ़ा रुझान

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ बसे गांवों के किसान अब पारंपरिक मटर की खेती छोड़कर लहसुन की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। पहले इन गांवों में बड़े पैमाने पर मटर की खेती होती थी, जिसे दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और लेह-लद्दाख तक भेजा जाता था। लेकिन सीजन के अंत में कम दाम मिलने के कारण किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता था। वहीं, लहसुन को स्टोर करके रखने और उचित दाम मिलने पर बेचने की सुविधा के चलते किसानों का रुझान इसकी खेती की ओर बढ़ा है। यही वजह है कि सरहदी गांवों में मटर का रकबा घट रहा है और लहसुन की खेती का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। गांव गट्टी रहीमेके निवासी किसान हरमेश सिंह ने बताया कि वह पहले आधा एकड़ में लहसुन की खेती करते थे और बाकी जमीन पर मटर उगाते थे। उन्होंने कहा कि मटर की फसल के अंतिम दौर में उचित दाम नहीं मिलते थे। कई बार मटर की तुड़ाई पर लगने वाली मजदूरी तक पूरी नहीं निकल पाती थी। इसके अलावा मटर को लंबे समय तक स्टोर करके भी नहीं रखा जा सकता। इसी कारण उन्होंने इस बार तीन एकड़ जमीन में लहसुन की बिजाई की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें