फाजिल्का में विभिन्न जत्थेबंदियों के मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के समक्ष जोरदार रोष प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष धरने में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। धरने में महिला कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।