फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी अस्पताल में एक करोड़ का गबन, आरोप लगते ही क्लर्क लापता

सिविल अस्पताल पट्टी में तैनात आउटसोर्स क्लर्क गुरिंदरपाल सिंह निवासी गार्डन कालोनी पट्टी ने सरकारी खजाने को करीब एक करोड़ का चूना लगा दिया। अस्पताल के स्टाफ को वेतन व बिल जारी करने के नाम पर 2022 से 2026 तक गलत एंट्री डालता रहा। अस्पताल के चार विभिन्न बैंक खातों को खंगालने पर पता चला कि क्लर्क नटवरलाल निकला। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज करके पड़ताल शुरु कर दी है। तरनतारन जिले के सिविल सर्जन डाॅ. संदीप धवन ने थाना सिटी पट्टी में गुरिंदरपाल सिंह के खिलाफ गबन की एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। यह एफआईआर अस्पताल के एसएमओ डाॅ. आशीष धवन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर हुई है। सूत्रों की मानें तो निजी कंपनी के माध्यम से पट्टी अस्पताल के बतौर क्लर्क तैनात हुए गुरिंदरपाल सिंह ने जुलाई 2022 से सितंबर 2026 तक कर्मचारियों के वेतन व अन्य बिलों के संबंध में करीब एक करोड़ का चूना लगाया है। अस्पताल से संबंधित चार बैंक खातों को स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट टीम द्वारा खंगाला गया। जिस दौरान पता चला कि गुरिंदरपाल सिंह ने फर्जी बिल बनाकर यह गोलमाल किया है। इतना ही नहीं, फर्जी बिलों के आधार पर खजाना विभाग द्वारा बकायदा राशि जारी की जाती रही। ऑडिट अधिकारी द्वारा जब विभाग के ध्यान में लाया गया कि अस्पताल में करीब एक करोड़ का चूना लगाया गया है तो क्लर्क गुरिंदरपाल सिंह 24 अक्तूबर से अपना मोबाइल बंद करके भूमिगत हो गया। विभाग द्वारा पड़ताल में शामिल होने लिए उसे बकायदा व्हाट्सएप मैसेज, ईमेल के अलावा पट्टी स्थित गार्डन कालोनी के मकान नंबर 1288/2 पर पत्र भी भेजा गया। बदले में क्लर्क के पिता अमरजीत सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि 24 अक्तूबर से उनका लड़का घर नहीं लौटा। बता दें कि क्लर्क के पिता अमरजीत सिंह व उनकी पत्नी इसी अस्पताल में बतौर लैबोरेटरी टेक्नीशियन (एलटी) रिटायर हुए हैं। जबकि 2018 से अमरजीत सिंह का लड़का गुरिंदरपाल सिंह ग्रेटिस इंडिया प्राइवेट लिमटिड कंपनी के माध्यम से यहां तैनात हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें