फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सिविल अस्पताल के ओटी से सिरिंज चोरी कर भागा युवक, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा

मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के बहाने पहुंचे एक युवक ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) से 10 से 12 सिरिंज उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया। अस्पताल स्टाफ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। डॉ. बजरंग के अनुसार, दो युवक इलाज के लिए अस्पताल आए थे। एक का इलाज चल रहा था, तभी दूसरे युवक ने ओटी से सिरिंज उठाकर भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारी सुखदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मोगा में कई मेडिकल स्टोरों पर सिरिंज नहीं मिलने के कारण इंजेक्शन से नशा करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसी बीच अस्पताल से सिरिंज चोरी करने का यह मामला सामने आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें