फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab BJP: मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों बादल BJP में शामिल, मालवा में मजबूत होगा पार्टी का आधार

Tue, 15 Sep 2026 01:39 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मालवा में अपना सियासी आधार मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी रिश्तेदार और करीब 25 वर्षों तक उनके राजनीतिक सचिव रहे मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों बादल सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों बादल 1997 से 2002 तक अकाली सरकार में राज्य मंत्री भी रहे हैं। उनका परिवार लंबे समय से पंजाब की राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता गुरराज सिंह ढिल्लों बादल 1952 से 1958 तक शिरोमणि अकाली दल की ओर से राज्यसभा सांसद रहे। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल की शुरुआती राजनीतिक यात्रा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें