फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: हरियाणा के 6 युवकों की जिंदा जलकर मौत, कार बनी आग का गोला

Tue, 10 Nov 2026 01:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार अल सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में हांसी जिले के नारनौंद इलाके के छह युवक जिंदा जल गए। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। आग में सभी छह युवक कार में जिंदा जल गए। यूपी पुलिस ने कार के नंबर से पहचान कर परिजनों से संपर्क किया। सूचना के बाद परिजन शवों को लेने के लिए यूपी के लिए रवाना हो गए हैं। गांव राखीगढ़ी के लोगों ने बताया कि गांव राखीगढ़ी निवासी साहिल की कार थी। उसने अपने भाई व दोस्तों के साथ मिल कर राखीगढ़ी से हरिद्वार जाने का प्लान बनाया। सुबह के समय ही गंगा स्नान के लिए यह लोग रात करीब एक बजे ही गांव से रवाना हो गए। जिसमें उसके दोस्त गांव राखीगढ़ी निवासी दो सगे भाई 23 वर्षीय राहुल, 21 वर्षीय अंकित , राखीगढ़ी निवासी अंकित कुमार , मोठ करनैल निवासी अमन, अजय भी सवार थे। यह सभी लोग ऑरा कार में सवार होकर निकले थे। सुबह करीब 5 बजे के आसपास इनकी गाड़ी पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचित किया। गाड़ी पर हिसार का नंबर देखकर पुलिस ने यहां संपर्क किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें