संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पानी और किसानों के कर्जा माफी जैसे मुद्दों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। यह मोर्चा 7 सितंबर तक जारी रहेगा। आंदोलन के लिए सोमवार शाम से ही किसान जत्थेबंदियां मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर के फेज-11 क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गईं। मंगलवार सुबह तक बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर डट गए।प्रदर्शन के दाैरान किसानों ने खुद ही खाना बनाया और पुराने गाने सुन कर अपना वक्त बिताया। डेराबस्सी से आए मोहन सिंह कसौली अपने साथ ग्रामोफोन लाए हैं। इस पर वे पुराने गानों की डिस्क लगा कर गाने सुनवा रहे हैं। गुरदासपुर से बिशन रोनकी ने धक्के खा खा पालिया है, आज तू धक्के मारदा गाना गाकर अपना रोष जाहिर किया।