फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में दो वाहनों पर सवार युवक एक दूसरे पर दाग रहे थे गोलियां, 70 साल के राहगीर बुजुर्ग की मौत

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पुराना तलवंडी भाई रोड पर दो वाहनों में सवार युवकों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान सड़क पर खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग बसंत सिंह के पेट में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो वाहनों में सवार युवक किसी पुरानी रंजिश के चलते एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े बसंत सिंह गोली की चपेट में आ गए। गोली उनके पेट में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें