हरियाणा के पंचकूला के एक सरकारी स्कूल से सामने आई घटना ने डरा दिया है। जो भी घटना की तस्वीरें देख रहा है उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। यहां के एक सरकारी स्कूल के आठ साल के एक बच्चे पर स्कूल में ही पढ़ने वाली छह साल की मासूम बच्ची को इतना बेरहमी से पीटा है कि उस दृश्य को देख आत्मा तक सिहर जा रही है। घटना 28 अक्टूबर की दोपहर की है। आरोप है कि बच्चा बच्ची को बहाने से पहली मंजिल पर बने खाली क्लासरूम में ले गया और वहां उसका सिर बेंच पर पटका। इसके बाद लातों से पीटा और ईंट से सिर और चेहरे पर कई वार किए। बच्ची बेहोश हो गई तो वह उसे कमरे में छोड़कर नीचे चला गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है, जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।