फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पांच किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 03:54 PM IST

अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, तस्करी का यह नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाली नशे और हथियारों की खेप से जुड़ा था। आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय दीपक निवासी गांव रोड़ांवाली और 28 वर्षीय शुभप्रीत सिंह उर्फ शुभ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दीपक वेल्डिंग का काम करता था, जबकि शुभप्रीत सिंह अमृतसर के हॉल गेट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। जांच में सामने आया कि दीपक के कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क थे। ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई खेप को लोकेशन के आधार पर उठाने के लिए उसे पैसे मिलते थे। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क के तार उत्तरी अमेरिका में बैठे एक विदेशी हैंडलर से भी जुड़े मिले हैं। आगे नशे और हथियारों की सप्लाई की जिम्मेदारी शुभप्रीत सिंह संभालता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें