फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुद्दे पर सुखबीर बादल का मान सरकार पर हमला

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरु साहिब का शुक्राना अदा किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुरु महाराज ने गुरु-द्रोही लोगों के हमले से उनकी रक्षा की, इसलिए वह आभार व्यक्त करने पहुंचे हैं। सुखबीर बादल ने पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के काम करने के तरीके से सीखना चाहिए। बड़े बादल साहिब हर वर्ग की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करते थे, जबकि मौजूदा सरकार कर्मचारियों और लोगों को धमकियों तथा पुलिस के डर से दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के कर्मचारियों को मिली सुविधाएं और पे-कमीशन प्रकाश सिंह बादल की सरकारों के दौरान लागू किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों को डीए नहीं दिया जा रहा, जो अदालत की अवमानना है। सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हक का पैसा विज्ञापनों, रैलियों और चुनाव प्रचार पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सरकार की इस कथित धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें