अमृतसर के प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर परिसर में स्थित शिवपुरी का जल्द जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। मंदिर के महासचिव अरुण खन्ना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी के जीर्णोद्धार की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत परिसर में आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार का उद्देश्य शिवपुरी परिसर को बेहतर स्वरूप देना और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना है। दुर्गियाना मंदिर अमृतसर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।