फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूप कौर संधू ने अकाल तख्त साहिब में सौंपा मांगपत्र, पेन ड्राइव या सबूत जमा नहीं करवाए

एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े दुष्कर्म मामले में पूर्व अकाली नेता रूप कौर संधू ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम सचिवालय में मांगपत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इस मामले में मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह ने स्पष्ट किया कि रूप कौर संधू ने सचिवालय में कोई पेन ड्राइव, वीडियो या अन्य ठोस सबूत जमा नहीं करवाए हैं। जसकरण सिंह ने बताया कि रूप कौर संधू के अनुसार, पीड़ित महिलाएं स्वयं जत्थेदार साहिब से मिलकर सबूत सौंपना चाहती हैं। इसी कारण फिलहाल कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रूप कौर संधू की फोन पर जत्थेदार साहिब से बातचीत भी करवाई गई है। जत्थेदार साहिब ने उन्हें जल्द मुलाकात का समय देने का भरोसा दिया है, ताकि दूर-दराज से आने वाली पीड़ित महिलाएं भी उनसे मिल सकें। धमकियां मिलने के आरोपों पर जसकरण सिंह ने कहा कि किसी को धमकाना अपराध है। यदि किसी को धमकियां मिल रही हैं तो उसे अमृतसर पुलिस या पंजाब पुलिस प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, ताकि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में गोपनीयता बनाए रखी जाती है। यदि कोई व्यक्ति मर्यादा का उल्लंघन करने या अन्य मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सचिवालय को केवल आरोपों से संबंधित मांगपत्र मिला है और मामला जत्थेदार साहिब के विचाराधीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें