फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के दोनों धड़ों का विलय, मेजर सिंह खालसा बने चीफ ऑर्गनाइजर

Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 12:36 PM IST

सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (मेहता) और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के विलय से पंथक और युवा शक्ति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के संरक्षक मेजर सिंह खालसा ने अपने साथियों समेत सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (मेहता) में शामिल होने की घोषणा की। फेडरेशन की वरिष्ठ लीडरशिप ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर फेडरेशन (मेहता) के संरक्षक भाई राजिंदर सिंह मेहता और अमरजीत सिंह चावला भी मौजूद रहे। फेडरेशन के अध्यक्ष अमरबीर सिंह ढोट ने मेजर सिंह खालसा को संगठन का चीफ ऑर्गनाइजर नियुक्त किया। मेजर सिंह खालसा इससे पहले भी फेडरेशन (मेहता) में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजिंदर सिंह मेहता और अमरजीत सिंह चावला ने कहा कि मौजूदा समय में पंथ और कौम के सामने कई वैचारिक व सैद्धांतिक चुनौतियां हैं। ऐसे में युवाओं को एक साझा और मजबूत मंच पर एकजुट करना जरूरी है। अध्यक्ष अमरबीर सिंह ढोट और महासचिव लखबीर सिंह सेखों ने कहा कि मेजर सिंह खालसा और उनके साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ताकत मिली है। आने वाले समय में पंजाब समेत अन्य क्षेत्रों में फेडरेशन का विस्तार किया जाएगा। मेजर सिंह खालसा ने कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे और युवाओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें