फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जूनियर इंजीनियरों ने दो घंटे किया रोष प्रदर्शन

Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 12:37 PM IST

पंजाब सरकार की नीतियों और कर्मचारियों की लंबित मांगों के विरोध में काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्स की ओर से बुधवार को अमृतसर में दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया गया। जूनियर इंजीनियर माल मंडी स्थित सर्कल कार्यालय में दोपहर 12 से 2 बजे तक धरने पर बैठे। काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्स सिटी सर्कल अमृतसर के अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि पंजाबभर में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में काउंसिल ने प्रत्येक डिवीजन स्तर पर दो घंटे का शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जूनियर इंजीनियर अपनी ड्यूटी भी निभा रहे हैं। जनता से जुड़ी जरूरी सेवाओं और आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। आम उपभोक्ताओं को भी निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। काउंसिल के महासचिव हरदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, जिसके चलते रोष प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो स्टेट बॉडी की ओर से घोषित अगले संघर्ष में काउंसिल पूरी तरह शामिल होगी। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें