फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा में ‘आप’ का बिक्रम मजीठिया पर तीखा हमला, तलवीर गिल ने लगाए गंभीर आरोप

Nivedita Updated Wed, 02 Sep 2026 03:03 PM IST

आम आदमी पार्टी के मजीठा हलका प्रभारी तलवीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की ओर से हाल में लगाए गए आरोपों, कथित कॉल रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज को फर्जी और सुनियोजित प्रचार करार दिया। तलवीर गिल ने कहा कि चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाई गई रिकॉर्डिंग और वीडियो पूरी तरह झूठे हैं। जिस व्यक्ति के हवाले से आरोप लगाए जा रहे हैं, उसने खुद स्पष्ट किया है कि न तो वह किसी से मिला और न ही उसने किसी को पैसे दिए। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार और आप नेताओं पर आरोप लगाने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दावों के जवाब में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी मीडिया के सामने रखी हैं। गिल के मुताबिक, जिन लोगों के नाम लेकर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनकी तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ भी सामने आ रही हैं। उन्होंने पूरे मामले को ‘प्लान्ड प्रोपेगेंडा’ बताया। बिक्रम मजीठिया और सुखपाल सिंह खैरा पर निशाना साधते हुए गिल ने कहा कि दोनों नेता पंजाब में झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के पुख्ता सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग पर उन्होंने दावा किया कि रिकॉर्डिंग फर्जी हैं और CCTV फुटेज लीक कर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। ‘मजीठिया को मुझसे हारने का स्वाद आएगा’ भाजपा-अकाली दल के संभावित गठबंधन पर गिल ने दावा किया कि अकाली दल भाजपा के साथ समझौते के लिए मिन्नतें कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान का मुकाबला न कर पाने के कारण विपक्ष ऐसे हथकंडे अपना रहा है। मजीठा से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के चुनाव लड़ने के सवाल पर गिल ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री साहब का सिपाही हूं। मजीठिया को मुझसे हारने का स्वाद आएगा, मुख्यमंत्री साहब को आने की जरूरत नहीं।” उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की कथित ब्लैकमेलिंग से डरने वाली नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें