फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताज के साए में शुरू हुई स्वच्छता की मुहिम, देशभर के पर्यटन ऑपरेटरों ने दिया ‘स्वच्छ पर्यटन’ का संदेश

आगरा। ताजमहल के साए में शनिवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म ऑपरेटर्स (आईटो) की ओर से देशव्यापी स्वच्छ पर्यटन अभियान का शुभारंभ किया गया । ताज खेमा में देश भर से आए आईटो के सदस्य इस सार्वजनिक जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण मुहिम में पर्यटन मंत्रालय, यूपी टूरिज्म, टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा और भारतीय विद्यापीठ भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। आईटो के सचिव सुनील गुप्ता और सुनील मिश्रा ने बताया कि शनिवार से शुरू होने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देना है। इस पहल के तहत नारों और पोस्टरों के साथ एक प्रदर्शन आयोजित किया गया । साथ ही, स्थानीय लोगों, छात्रों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें