फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकाल की भस्म आरती में दिखा मनमोहक स्वरूप, भस्म से बनाया मुखारविंद, तीसरा नेत्र भी खुला

Sun, 20 Sep 2026 07:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि पूजन सामग्री से भस्म के माध्यम से भगवान महाकाल का सुंदर मुखारविंद बनाया गया। इस आलौकिक शृंगार के दौरान बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग का तीसरा नेत्र भी खुला नजर आया।

पढ़ें: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत, पीएचक्यू खंगालेगा 250 अफसरों के रिकॉर्ड इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। कपूर आरती के बाद बाबा को भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। आरती का समय भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दध्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक शयन आरती : रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा। मंदिर संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारी 24×7 इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती है: 0734-2559272
0734-2559275
0734-2559276
0734-2559277

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें