फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: भस्म आरती में दिखा बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप, रवीना टंडन बेटी राशा के साथ पहुंचीं मंदिर

Tue, 17 Nov 2026 07:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के साथ शुरू हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल को पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराकर चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिपुंड से विशेष श्रृंगार किया गया। अंत में भगवान को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा। पंचामृत से अभिषेक के बाद बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। मंगलवार सुबह चार बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया और दूध, दही, घी, शक्कर तथा फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया।

पूजन के बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। इसके बाद चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिपुंड से भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। अंत में बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और उन्होंने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भगवान के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल के जयकारे लगाए। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन और राशा टंडन ने किए महाकाल के दर्शन मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी पुत्री अभिनेत्री राशा टंडन भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। दोनों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासन एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवड़िया ने दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत और सम्मान किया। महाकाल मंदिर में आरती का समय श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। इसकी समय-सारणी इस प्रकार है। भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित जानकारी, दर्शन, आरती, पूजन और दान आदि के बारे में श्रद्धालु 24 घंटे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 18002331008
अन्य संपर्क नंबर: 0734-2559272 0734-2559275 0734-2559276 0734-2559277  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें