फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

Thu, 12 Nov 2026 07:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह 4 बजे कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भस्म आरती हुई। इस दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर राजसी स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई। दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पुजारी और पुरोहितों ने गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

ये भी पढ़ें- नवंबर में ही कांपने लगा एमपी: सीजन में पहली बार दस डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अगले चार दिन और गिरेगा तापमान

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। भगवान को रुद्राक्ष की माला से भी सजाया गया। राजसी श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।

भस्म अर्पित करने के बाद साकार स्वरूप में दर्शन
भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे।

आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

  भस्म आरती शृंगार दर्शन   भस्म आरती शृंगार दर्शन  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें