फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में ठंड दिखाएगी अपना असर! कई शहरों में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे सर्द होने लगा है। दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात का तापमान लगातार गिर रहा है। दिवाली के बाद ठंड और जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश के कई शहरों में रात का पारा 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। अगले चार दिनों तक कहीं भी आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। इससे दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों पर मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें