फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: सागर में बना 125 फीट परिधि और 11 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत, 56 भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

Mon, 09 Nov 2026 07:13 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

नगर निगम सागर की ओर से हफसिली ग्राम स्थित डेयरी परियोजना स्थल पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोबर और मिट्टी के मिश्रण से 125 फीट परिधि और 11 फीट ऊंचाई वाले विशाल गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोवर्धन पर्वत के चारों ओर 10 फीट चौड़ा विशेष परिक्रमा मार्ग बनाया गया था। मार्ग पर भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी, मटकी, गौ माता और भगवान से जुड़ी सुंदर एवं भव्य झांकियां सजाई गईं। अनुष्ठान के दौरान भगवान गोवर्धन को 56 भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, स्थानीय विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं निगम प्रशासन के अधिकारियों ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया।

पढे़ं:  एनएच-44 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच घायल; नर्मदा स्नान करने जा रहे थे सभी पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें उत्सव का माहौल देखने को मिला। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थानीय परंपरा का निर्वहन करते हुए दीवारी गायन किया। इसके बाद उन्होंने लोक नर्तकों और उपस्थित लोगों के साथ जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि भगवान गोवर्धन की पूजा हमारी प्राचीन और पवित्र परंपरा है। सागर नगर निगम ने सुंदर झांकी और सुव्यवस्थित आयोजन किया है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में हफसिली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें