फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दादा-पोती की नाले में डूबने से मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में मातम

Wed, 21 Oct 2026 06:28 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरंगदेवरी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दतला नाला में डूबने से दादा और उनकी 6 वर्षीय पोती की मौत हो गई। दोनों सुबह नहाने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर नाले पर गए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे दोनों
जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरंगदेवरी निवासी पिल्लू लाल उइके (55) अपनी नातिन पुष्पांजलि उइके (6) के साथ बुधवार सुबह दतला नाला में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के एक बच्चे को संदेह होने पर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल नाले पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पढे़ं:  सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा

एक ही परिवार में दो मौतों से पसरा मातम
दादा और मासूम पोती की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें