फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला: चोरी के आरोप में जूनियर छात्रों की बेल्ट से पिटाई, हाथों पर रखे अंगारे; छात्रावास में बड़ी कार्रवाई

Mon, 28 Sep 2026 03:03 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर एवं जूनियर बालक छात्रावास, पाठासिहोरा में छात्रों के साथ मारपीट और कथित प्रताड़ना के मामले में जनजातीय कार्य विभाग ने कार्रवाई की है। छात्रावास अधीक्षक अनिल कुमार उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मारपीट और अनुशासनहीनता में शामिल 8 छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। मामला 21 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि सीनियर छात्रावास के कुछ छात्रों ने जूनियर छात्रों पर पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें रात में सोते समय उठाकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपों के मुताबिक, बच्चों की बेल्ट से पिटाई की गई और बाद में उनके हाथों पर अंगारे रखे गए। इससे कुछ बच्चों के हाथ झुलसने और छाले पड़ने की बात सामने आई है। घटना के बाद बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन छात्रावास पहुंचे और बच्चों को उपचार के लिए ले गए। इसके बाद मामला सामने आने पर छात्रावास की व्यवस्थाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

पढ़ें: घर के अंदर सोता रहा परिवार, चोरों ने कमरे की कुंडी बंद कर दिया वारदात को अंजाम, रहवासियों में दहशत जांच में सामने आई लापरवाही
मामले की जांच के दौरान छात्रावास का चौकीदार ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। वहीं अधीक्षक पर बिना सूचना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने और छात्रों के बीच हुई झड़प की जानकारी उच्च अधिकारियों से छिपाने के आरोप भी सामने आए। विभाग ने इन कृत्यों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए अधीक्षक अनिल कुमार उइके के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं मारपीट और अनुशासनहीनता में संलिप्त पाए गए 8 छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। फिलहाल पिंडरई पुलिस और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें