फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन: अंदड़ गांव में जंगली जानवर का आतंक, 10 से अधिक लोगों पर हमला; बच्चियों को घसीटकर ले जाने की कोशिश

Wed, 11 Nov 2026 07:41 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

खरगोन जिले के ग्राम अंदड़ में लकड़बग्घे जैसा दिखने वाले अज्ञात जंगली जानवर के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में इस जानवर ने 10 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शामिल हैं। पांच से अधिक घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन लाया गया है। लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से जल्द जानवर को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे मोहन पिता तुकाराम (32) अपने पिता तुकाराम (60) के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात जंगली जानवर ने दोनों पर हमला कर दिया। जानवर ने मोहन की उंगली काट ली, जबकि उनके पिता के सीने पर झपट्टा मारा। हमले में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले इसी जानवर ने दो बच्चियों रुपाली (6) और नित्या (4) पर हमला किया था। हमले के दौरान जानवर एक बच्ची को घसीटकर ले जाने लगा। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्थर मारकर किसी तरह बच्चियों को जानवर के चंगुल से छुड़ाया।

पढ़ें: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए तीसरी घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। एक महिला खेत से कपास चुनने के बाद मजदूरों और बच्चों के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर घर लौट रही थी। बैलगाड़ी में दो से तीन बच्चे भी बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आए जानवर ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। उसने बच्चों के गाल, हाथ और पैरों पर काटकर उन्हें घायल कर दिया। बच्चों को बचाने के लिए आगे आई महिला के हाथ पर भी जानवर ने काट लिया। महिला के अनुसार, जानवर आकार में कुत्ते से थोड़ा छोटा था और देखने में लकड़बग्घे जैसा लग रहा था। वहीं, निशा बिरला ने बताया कि जानवर को भगाने के लिए ग्रामीणों ने पत्थर मारे, लेकिन वह आसानी से नहीं भागा। बड़े पत्थर मारने के बाद ही उसने बच्ची को छोड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम जलवा में भी इसी तरह के जंगली जानवर द्वारा लोगों पर हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें