फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: पेट्रोल पंप पर अचानक लगी आग, पेट्रोल भरवा रहा बाइक सवार झुलसा; देखें हादसे का वीडियो

Wed, 09 Sep 2026 09:03 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर के शिंदे की छावनी इलाके में बुधवार को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई, जब एक बाइक सवार युवक पेट्रोल भरवा रहा था। आग की चपेट में आने से युवक झुलस गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही सेकंड में पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि बाइक से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

आग लगते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। कर्मचारियों ने फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे पेट्रोल पंप पर मौजूद पेट्रोल-डीजल के स्टॉक और आसपास खड़े वाहनों तक आग पहुंचने से बच गई। यदि आग कुछ देर और फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पढ़ें:  पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; देखें वीडियो

घटना में पेट्रोल भरवा रहा बाइक सवार युवक झुलस गया। कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल बाहर निकाला और उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल भेजा। युवक की हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद इंदरगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पेट्रोल पंप कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आग आखिर किस वजह से लगी और इसमें सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।

पेट्रोल पंप संचालक ने भी घटना की जानकारी दी है।फिलहाल सबसे राहत की बात यह रही कि कर्मचारियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें