फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: बोरी के अंदर मिला नवजात गोवंश का शव, शोभानगर इलाके में फैली सनसनी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा नगर सिविल वार्ड-1 में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मैदान में बोरी के अंदर नवजात गोवंश का मृत शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन के सदस्यों को दी, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नगर सुरक्षा प्रमुख बाबू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर बोरी के अंदर रखे नवजात गोवंश के शव को बरामद किया। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने इस तरह खुले में शव छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर के खिलाफ मोर्चाबंदी: पुजारी-महामंडलेश्वर और हर्षानंद गिरि विरोध में, बोले- ईशनिंदा पर बने कानून

जन्म के बाद ही मौत होने की आशंका
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शोभा नगर के एक मैदान में बोरे के अंदर नवजात गोवंश का शव मिला था। प्रारंभिक स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जन्म के बाद ही उसकी मौत हो गई होगी। इसके बाद किसी व्यक्ति ने शव को बोरे में रखकर मैदान में छोड़ दिया। हालांकि, नवजात गोवंश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे वहां कौन छोड़कर गया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, स्थानीय लोगों से पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बोरे में बंद शव को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान होने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के सहयोग से कराया दफन
पुलिस ने नगर पालिका के सहयोग से नवजात गोवंश के शव को विधिवत दफन करा दिया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने लोगों से अपील की है कि मृत मवेशियों के शव को खुले स्थानों या सार्वजनिक जगहों पर न छोड़ें। ऐसी स्थिति में तत्काल नगर पालिका अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि उचित व्यवस्था की जा सके और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें