फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: रुपये के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर फरार हुए आरोपी

Sun, 25 Oct 2026 01:39 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह शहर की जटाशंकर कॉलोनी में शनिवार रात चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां दर्जनभर से अधिक युवकों ने 28 वर्षीय सत्यम विश्वकर्मा पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पैर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल सत्यम को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। घर के सामने पहुंचकर किया हमला
घायल सत्यम विश्वकर्मा जटाशंकर कॉलोनी का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि पवन ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, राज ठाकुर और करीब आठ अन्य युवकों ने उस पर हमला किया। सत्यम के मुताबिक, नितेश ठाकुर उसके साथ रहता है। उसने यह भी बताया कि नितेश के भाइयों के साथ पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। इसी बीच, आरोपियों के उसके घर के सामने पहुंचकर हमला करने की बात सामने आई है। रुपये मांगने को लेकर विवाद, इनकार करने पर हमले का आरोप
कोतवाली टीआई मनीष कुमार के अनुसार, आरोपियों ने सत्यम से रुपये मांगे थे। रुपये देने से इनकार करने पर उस पर हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस घायल के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- एमपी न्यूज: पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पांच युवकों के नाम सामने आए हैं, जबकि अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें