फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: पथरिया के महादेव मंदिर में बड़ी चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे चोर; चांदी का मुकुट-हार और तीन झूमर ले गए

Thu, 08 Oct 2026 09:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

पथरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में दमोह रोड स्थित महादेव मंदिर में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के पांच ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दानपेटी में रखी नकदी समेत कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पांच ताले टूटे मिले, मंदिर में बिखरा मिला सामान
स्थानीय निवासी कालीचरण पटेरिया के अनुसार, सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो मुख्य हिस्से के पांच ताले टूटे हुए मिले। मंदिर के अंदर जांच करने पर कई सामान गायब मिला। माता की प्रतिमा के श्रृंगार की सामग्री भी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पथरिया पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पढ़ें: इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार; तीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि तीन झूमर, चांदी का मुकुट और हार भी चोरी
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, चोर मंदिर से तीन झूमर, दानपेटी में रखी नकदी, एम्पलीफायर, चांदी का मुकुट, नथ और चांदी का हार लेकर फरार हुए हैं। चोरी हुए सामान की पूरी कीमत और अन्य सामग्री की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगत के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि देर रात संदिग्ध गतिविधियों और आरोपियों के आने-जाने की जानकारी मिल सके। पुलिस ने घटनास्थल से मिले संभावित सुरागों को भी जांच में शामिल किया है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह सामने आई वारदात, देर रात चोरी की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की घटना बुधवार देर रात हुई मानी जा रही है। रात के समय मंदिर परिसर में आवाजाही कम होने का फायदा उठाकर आरोपी अंदर दाखिल हुए और ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर पहुंचने पर टूटे ताले देखकर लोगों को वारदात का पता चला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें