फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर: मंडी के बाहर खरीदी पर भड़के व्यापारी, मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Mon, 12 Oct 2026 08:20 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

कृषि उपज मंडी बुरहानपुर में मंडी परिसर के बाहर सड़कों और वेयरहाउस से कृषि उपज की खरीदी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बाहरी खरीदी के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने मंडी सचिव और एसडीएम पर शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बाहरी खरीदी पर रोक नहीं लगी, तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है। बाहरी खरीदी के विरोध में एकजुट हुए व्यापारी
मंडी परिसर के बाहर सड़कों और वेयरहाउस से कृषि उपज की खरीदी को लेकर व्यापारियों और मंडी प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी के बाहर खरीदी होने से निर्धारित व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर मंडी संघ ने दो दिन पहले आंदोलन की चेतावनी दी थी। व्यापारियों ने कहा था कि यदि मंडी सचिव और एसडीएम बाहरी खरीदी पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं, तो सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इसी बीच व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह से मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, आश्वासन के बाद शुरू हुई नीलामी
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह ने व्यापारियों की शिकायतें सुनीं और एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई व्यापारी मंडी के बाहर नियमों के विरुद्ध कृषि उपज की खरीदी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के आश्वासन के बाद मंडी में नीलामी दोबारा शुरू हो गई। इससे फिलहाल टकराव की स्थिति टलती नजर आ रही है, लेकिन बाहरी खरीदी पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों की नाराजगी बरकरार है।

पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस, चलाएगी जन-जागरण अभियान कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा, “मंडी व्यापारियों का संघ मुझसे मिला था। मैंने उनकी बात सुनी है और एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। यदि कोई भी व्यापारी मंडी के बाहर गलत तरीके से खरीदी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अवश्य की जाएगी। मंडी सचिव की चुप्पी, कार्रवाई पर टिकी निगाहें
पूरे विवाद में मंडी सचिव फिलहाल कुछ भी कहने से बचते नजर आए। वहीं, व्यापारियों का आरोप है कि पहले शिकायत करने के बावजूद बाहरी खरीदी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अब कलेक्टर के निर्देश पर होने वाली जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। मंगलवार से हड़ताल या निकलेगा समाधान?
मंडी में नीलामी दोबारा शुरू होने से फिलहाल राहत मिली है, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान होना बाकी है। व्यापारियों ने बाहरी खरीदी पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और मंगलवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल टल पाती है या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें