फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: डेयरी में गोवंश के कटे अवशेष मिलने से हंगामा, संचालक समेत 3 गिरफ्तार, गुस्साए लोगों ने संदिग्ध को पीटा

Fri, 09 Oct 2026 01:51 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

शहर के कोलार क्षेत्र स्थित दामखेड़ा में कलियासोत नदी के पास एक डेयरी में गोवंश के कटे हुए अवशेष मिलने के बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके से अवशेष जब्त कर डेयरी संचालक गब्बर यादव, मुन्ना यादव और राशिद खान को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और एक संदेही के साथ मारपीट के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका और अवशेषों को ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि ग्राम दामखेड़ा स्थित गब्बर यादव की डेयरी में कथित तौर पर गोवंश का कटान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान डेयरी में गोवंश के कटे हुए अवशेष मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

पुलिस को आशंका है कि गोवंश को कुछ समय पहले काटा गया था और उसके अन्य अवशेष कहीं दूसरी जगह ठिकाने लगा दिए गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अन्य अवशेष कहां ले जाए गए और इस गतिविधि में कौन-कौन शामिल था। मामले में राशिद खान की भूमिका सहित मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में अनोखा प्रदर्शन: सीवर के गंदे पानी में धरना डालकर बैठे पार्षद, अफसरों के पसीने छूटे, माफी मांगी

डेयरी में अवशेष मिलने की खबर सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा एक संदेही के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कोलार थाने पहुंचे और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गोवंश संरक्षण सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार कलियासोत नदी के पास स्थित गब्बर यादव की डेयरी लंबे समय से संचालित बताई जा रही है। इस डेयरी के खिलाफ पहले भी नगर निगम की कार्रवाई होने की बात सामने आई है। हालांकि कार्रवाई के बाद दोबारा डेयरी का संचालन शुरू होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि पहले कार्रवाई की गई थी तो इसके बावजूद डेयरी का संचालन कैसे जारी रहा। इस संबंध में संबंधित कार्रवाई के रिकॉर्ड और तथ्यों की पुष्टि होना जरूरी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें