फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 10-15 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गए

Tue, 13 Oct 2026 03:53 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लिफ्ट में फंसने का मामला सामने आया। वे जयेंद्रगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीसरे फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर तकनीकी खराबी के कारण अटक गई। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द आएगा, वॉयस कंट्रोल केबिन और खास सीटों समेत जानें क्या है खास

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र में जयेंद्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें तीसरे फ्लोर पर स्थित कोचिंग सेंटर तक जाना था। इसके लिए वे लिफ्ट में सवार हुए।बताया जा रहा है कि लिफ्ट पहले फ्लोर से ऊपर की ओर बढ़ी, लेकिन दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गई। इसके बाद लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों और कार्यक्रम के आयोजकों में हलचल मच गई।

लिफ्ट का दरवाजा खोलने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए। करीब 10 से 15 मिनट तक मशक्कत करने के बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोला और डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्थिति को लेकर चिंतित रहे।

इस घटना के बाद भी कार्यक्रम नहीं रुका। लिफ्ट से बाहर आने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोचिंग सेंटर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें