फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: बैतूल में मिट्टी की खदान धंसी, काली मिट्टी खोद रहे मां-बेटे मलबे में दबे; दोनों की हालत गंभीर

Mon, 09 Nov 2026 04:56 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

बैतूल शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेड़ीढाना में सोमवार सुबह मिट्टी की खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मकान की छपाई के लिए काली मिट्टी लेने गई मां-बेटे की जोड़ी अचानक मिट्टी के मलबे के नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय गेंदा बाई धरनेकर अपने 35 वर्षीय बेटे संजय धरनेकर के साथ सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से आधा किलोमीटर दूर काली मिट्टी लेने गई थीं। गांव में दीपावली से पहले घरों की छपाई का काम चल रहा है। इसी के लिए मां-बेटे मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी की खदान धंस गई और दोनों उसके मलबे के नीचे दब गए।

पढे़ं: मंदसौर में 62 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उस समय तक मां-बेटे बेसुध हो चुके थे। ग्रामीणों ने निजी वाहन से दोनों को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। गेंदा बाई के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि संजय के पैर और सीने में चोट लगी है। दोनों की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई लोग इसी जगह से मिट्टी लेने आते हैं, लेकिन पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें