मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्स 2026 का आयोजन चल रहा है। यहां 50 से अधिक प्रदर्शकों के स्टॉल पर टेक्सटाइल, तकनीकी टेक्सटाइल, गारमेंट, प्रिंटिंग, डाइंग, कढ़ाई, मशीनरी और कच्चे माल से जुड़ी जानकारी मिल रही है। वहीं जरी-जरदोजी और दरी बनाने वाले कारीगर मौके पर अपना हुनर दिखा रहे हैं। हाथों से कारीगरी होते देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। आयोजन में पारंपरिक हुनर के साथ प्रदेश में टेक्सटाइल कारोबार की नई संभावनाओं की झलक भी देखने को मिल रही है।