फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपीएसएसएससी वन रक्षक भर्ती 2023, वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

गोमती नगर के पिकप भवन स्थित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के कार्यालय के बाहर वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती 2023 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और आयोग द्वारा अब तक वैकेंसी जारी न किए जाने से उनमें निराशा है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 दी है और वे वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक के पदों पर भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आयोग से जल्द से जल्द वैकेंसी जारी करने और भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि वे तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक कि आयोग उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें