फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्ट्राफ फीस न देने पर नर्सिंग छात्रा को परीक्षा से रोका, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

कनकहा स्थित जावित्री इंस्टीट्यूट में स्ट्राफ फीस जमा न करने पर नर्सिंग छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोकने का आरोप लगाते हुए छात्रा और उसके परिजनों ने गुरुवार को हंगामा शुरू कर दिया। नाराज परिजनों ने लखनऊ-रायबरेली हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक घंटे तक लखनऊ - प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने संस्थान के खिलाफ शिकायत करने की बात कही। इंस्पेक्टर ने शिकायती पत्र देने पर मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने और जांच के आश्वासन के बाद छात्रा व परिजन शांत हुए, जिसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो सका। मामले को लेकर छात्रा व परिजनों ने संस्थान प्रबंधन पर परीक्षा से रोकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें