पेपर मिल कॉलोनी स्थित स्टार अपार्टमेंट में गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान महिलाओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणेश पूजन में अपार्टमेंट की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश के जयकारे लगाए। इस दौरान परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से उत्सव का माहौल बना रहा।