सोनचिरैया की ओर से 20-21 नवंबर को लोहिया पार्क में देशज का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की सचिव मालिनी अवस्थी ने बताया कि देशज का यह छठवां संस्करण है। इसने लोककलाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में तेरह ताली, चकरी, घूमर, लावणी, याक छम, नौटंकी, आल्हा, धोबिया, कथकली और खास तौर पर नकटौरा देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।