2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा मुख्यालय में समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्र सभा के पदाधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड तय किया गया। इसके तहत पदाधिकारी नीली जींस, नीली टी-शर्ट और सिर पर लाल टोपी पहनेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छात्र पदाधिकारियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।