मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो आज वे सैफई में भैंस चरा रहे होते। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के सामने झुकते हैं, वही देवभूमि के लोगों पर उंगली उठा रहे हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का रिश्ता गहरा है। हमने उत्तराखंड का पानी पिया है और वहां का अन्न खाया है। चुनौतियों को स्वीकार करना हमारे जीन में है।