फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओं की भीड़

उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष पांच प्रतिशत छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत स्कूटी के साथ पंजीकरण शुल्क, इंश्योरेंस, आईएसआई मार्क हेलमेट, एक्सेसरीज और चार लीटर पेट्रोल भी मुफ्त दिया जाएगा। यूपी की मूल निवासी और एक लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाली छात्राएं इसके लिए पात्र हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में कागजी कार्रवाई और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए छात्राओं की लंबी कतारें लगी हैं। छात्राएं उत्साह के साथ अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें