फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के बच्चों की जज से गुहार के बाद हटा रास्ते का कूड़ा

सिटी स्टेशन स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जज से बच्चों की गुहार के बाद दूसरे दिन कॉलेज के मुख्य मार्ग से कूड़ा हटाने का काम शुरू हो गया है। पर अभी भी चुनौतिया बहुत हैं। यहां के छात्रों का कहना है की ये परेशानी वर्षों पुरानी है जबतक जिम्मेदार अफसर रोजाना ध्यान नहीं देंगे समस्या दूर नहीं होगी। अमर उजाला के कैमरे पर बच्चों ने कहा मुख्य मार्ग पर ट्रकों की अवैध पार्किंग और कूड़े कचरे के बीच विद्यालय आने में परेशानी होती है। बता दें की बीते बुधवार को बच्चों ने अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश जैनेन्द्र पांडेय और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित चौधरी से समस्या बताई थी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इसकी मौके पर पड़ताल की। नगर निगम की गाड़ियों ने कूड़ा उठाना शुरू कर दिया लेकिन यहां के लोगों का कहना है की जबतक रोजाना कूड़ा नही उठेगा तबतक समस्या दूर नहीं होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें