फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानी, अयोध्या में होगा 'नमो सेवा अनकही कहानियाँ' का भव्य नाट्य मंचन

20 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'नमो शेवा-अनकही कहानियाँ' कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पांचो विधानसभाओ में भी एक विशेष एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आए व्यापक बदलावों को जीवंत और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा। 'नमो सेवा-अनकही कहानियाँ' की प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा और जनकल्याण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहजता से पहुँचाया जा सके। कुशल कलाकार अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उन प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे, जिनमें सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना दिखाई देती है। इस व्यापक अभियान के अंतर्गत राज्यभर में सभी जिलों में 100 नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें