इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, न्यू हैदराबाद में पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्पार्कलिव की राधिका ने वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्यशाला ली। क्विज और पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। डॉ. स्मिता गोविला ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान क्लब पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। छात्राओं को स्टेशनरी और जूस भी वितरित किया गया।