पीजीआई पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से जेवर बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता निवासी जरहरा, इंदिरानगर और रवि उर्फ सन्नू निवासी बंगला बाजार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक, छह सितंबर को तिलक यादव ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रवि के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राहुल गुप्ता पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।