नामांकन प्रक्रिया के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की ओर से टिप्पणियां की गई हैं और अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। इन्होंने पहले दिन से भेदभाव का रवैया अपनाया है। कोर्ट ने कई बार उसको संज्ञान में लिया है।” उन्होंने आगे कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा भेदभाव पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के साथ हुआ है।