बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पहुंचकर आगामी छह दिसंबर को होने वाले श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।