महंगाई के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से परिवर्तन चौक चौराहे से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “महंगी चीनी, महंगी दाल, जनता का बुरा हाल” का नारा लगाया। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने हाथों में बेलन लेकर और ताली बजाते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और डीएम कार्यालय तक मार्च किया।