बिना ठोस शिकायत और जांच के निलंबन की कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिवों ने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले करीब 100 पंचायत सचिव धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे सचिवों का कहना है कि बिना पर्याप्त जांच के निलंबन की कार्रवाई से उनमें नाराजगी है। विरोध के तहत पंचायत सचिव ब्लॉकों में विकास कार्यों से जुड़े प्रशासनिक सोशल मीडिया ग्रुप भी छोड़ रहे हैं। सचिवों ने अपनी मांगों के समाधान की मांग की है।