नगर निगम में आयोजित समाधान शिविर में लाजपत नगर, चौक निवासी निरंकार गुप्ता ने महापौर को पत्र सौंपकर तुलसीदास मार्ग स्थित दुकान के हाउस टैक्स का आकलन कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि टैक्स असेसमेंट के लिए एक वर्ष पहले आवेदन किया था, लेकिन जोन-6 के अधिकारियों ने अब तक मौके का निरीक्षण नहीं किया। निरंकार के अनुसार, अधिकारियों की ओर से भवन को विवादित बताया जा रहा है, जबकि उसी इमारत में स्थित अन्य दुकानों का नियमित रूप से टैक्स जमा हो रहा है। स्थानीय पार्षद के हस्तक्षेप के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने महापौर से मामले में शीघ्र सुनवाई कर दुकान का हाउस टैक्स निर्धारित करने और बिल जारी कराने की मांग की।